आज हम मिट्टी के सौरीकरण (Soil Solarization) के क्या क्या लाभ है ? की जानकारी हो गई है| फसलों की अच्छी पैदावार के लिए “रबी फसल” कटाई के तुरंत बाद गहरी जुताई कर ग्रीष्म ऋतु में खेत को खाली रखना बहुत ही लाभदायक रहता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 22 मई से 30 मई 2023 तक हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में #नौतपा(साल के सबसे अधिक गर्म दिन) चलेगा। इसलिए आप सभी किसान भाइयों से गुजारिश है कि अपने खेतों में कल्टीवेटर/टिलर से 1 बार गहरी जुताई करें। इस जुताई से जो ढेले पड़ते हैं, वह धीरे – धीरे हवा और बरसात के पानी से टूटते रहते हैं। साथ ही, जुताई से मिट्टी की सतह पर पड़ी फसल अवशेष की पत्तियां, पौधों की जड़ें और खेत में उगे हुए खरपतवार आदि नीचे दब जाते है जो सड़ने के बाद खेत की मिट्टी में जीवाश्म/कार्बनिक खादों की मात्रा में बढ़ोतरी करते है। जिससे भूमि की उर्वरता स्तर और मृदा की भौतिक संरचना में सुधार होता है।
मिट्टी के सौरीकरण के लाभ –
1. मोथा व दूब जैसे जिद्दी खरपतवारों समेत सभी प्रकार के खरपतवारों का आसानी से नियंत्रण हो जाता है।
2. हानिकारक रस चूसक, कुतर कर, चीर कर व खरोंच कर खाने वाले कीटों के अंडे, लार्वा व प्यूपा नष्ट हो जाते हैं।
3. फफूंद व जीवाणुजनित बीमारियों के बीजाणु(Spore) नष्ट हो जाते हैं।
4. नेमाटोड की संख्या में भारी घटोतरी होती है।
5. मिट्टी के कटाव(Soil Erosion) में 66.50% तक कमी आती है।
6. मिट्टी की जल संचय क्षमता(Water Holding Capacity) 30% तक बढ़ जाती है।
7. मिट्टी में हवा का संचार(Aeration) बढ़ जाता है।
8. कार्बनिक पदार्थ अच्छे से विघटित(Decompose) हो जाते हैं जिससे वो फसलों को आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।
मिट्टी के सौरीकरण (Soil Solarization)
हमें उमीद है की आप सभी को उपर दी गई जानकारी से “मिट्टी के सौरीकरण (Soil Solarization) के क्या क्या लाभ है” की जानकारी हो गई है | इसके पोस्ट से सम्बदित अधिक जम्लाती के लिये हमें Care@kisan-yojana.in पर mail करे या नीचे दिए गए कमंत बॉक्स में अप्लाई करे |
1 thought on “मिट्टी के सौरीकरण (Soil Solarization) के क्या क्या लाभ है ?”